Sunday, August 30, 2020

वचन

 वचन

जिसके द्वारा विकारी शब्द की संख्या का बोध होता है, उसे वचन कहते हैं।


वचन दो प्रकार के होते हैं।


एक वचन

बहुवचन

1. एकवचन

पद के जिस रूप से किसी एक संख्या का बोध होता है, उसे एकवचन कहते हैं।


जैसे - मेरा, तुम्हारा, नदी, वधू, कमरा।


2. बहुवचन

विकारी पद के जिस रूप से किसी की एक से अधिक संख्या का बोध होता है, उसे बहुवचन कहते हैं।


जैसे - लड़के, हमारे, कमरे, नदियां, मिठाइयां।


तथ्य

किसी शब्द के अन्तिम व्यंजन पर जो मात्रा हो वही उसका कारान्त होता है जैसे-


रमा - आकारान्त


अग्नि - इकारान्त


पितृ -ऋकान्तर


(कारक-ने,को,से,में, पर,...)परसर्ग रहित होने पर आकारान्त(रमा,चाचा,माता) शब्दों को छोड़ कर शेष शब्दों का एकवचन व बहुवचन समान रहेगा।


जैसे -अतिथि, हाथी, साधु, जन्तु, बालक, फूल, शेर, पति, मोती, शत्रु, भालू, आलू, चाक।


हिन्दी में निम्न शब्द सदैव एक वचन में ही प्रयुक्त होते हैं-

स्टील, पानी, दूध, सोना, चाँदी, लोहा, आग, तेल, घी, सत्य, झूठ, जनता, आकाश,मिठास, प्रेम, क्रोध, क्षमा, मोह, सामान, ताश, सहायता, वर्षा, जल।


हिन्दी में निम्न शब्द सदैव बहुवचन में ही प्रयुक्त होते हैं-

होश,आँसू, आदरणीय, व्यक्ति हेतु प्रयुक्त शब्द आप,दर्शन, भाग्य, दाम, हस्ताक्षर, प्राण, समाचार, बाल, लोग, होश, हाल-चाल।

Friday, August 7, 2020

राम लक्ष्मण परशुराम संवाद

 राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद


प्रश्न 2.

परशुराम के क्रोध करने पर राम और लक्ष्मण की जो प्रतिक्रियाएँ हुईं उनके आधार पर दोनों के स्वभाव की विशेषताएँ अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर-

परशुराम के क्रोध करने पर राम ने अत्यंत विनम्र शब्दों में–धनुष तोड़ने वाला आपका कोई दास ही होगा’ कहकर परशुराम का क्रोध शांत करने एवं उन्हें सच्चाई से अवगत कराने का प्रयास किया। उनके मन में बड़ों के प्रति श्रद्धा एवं आदर भाव था। उनके शीतल जल के समान वचन परशुराम की क्रोधाग्नि को शांत कर देते हैं।


लक्ष्मण का चरित्र श्रीराम के चरित्र के बिलकुल विपरीत था। उनका स्वभाव उग्र एवं उद्दंड था। वे परशुराम को उत्तेजित एवं क्रोधित करने का कोई अवसर नहीं छोड़ते थे। उनकी व्यंग्यात्मकता से परशुराम आहत हो उठते हैं और उन्हें मारने के लिए उद्यत हो जाते हैं जो सभा में उपस्थित लोगों को भी अनुचित लगता है।




प्रश्न 4.

परशुराम ने अपने विषय में सभा में क्या-क्या कहा, निम्न पद्यांश के आधार पर लिखिए

बाल ब्रह्मचारी अति कोही बिस्वबिदित क्षत्रियकुल द्रोही॥

भुजबल भूमि भूप बिनु कीन्ही। बिपुल बार महिदेवन्ह दीन्ही ।।

सहसबाहुभुज छेदनिहारा। परसु बिलोकु महीपकुमारा॥

मातु पितहि जनि सोचबस करसि महीसकिसोर।

गर्भन्ह के अर्भक दलन परसु मोर अति घोर ॥

उत्तर-

परशुराम ने अपने बारे में कहा कि मैं बचपन से ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करता आया हूँ। मेरा स्वभाव अत्यंत क्रोधी है। मैं क्षत्रियों का विनाश करने वाला हूँ, यह सारा संसार जानता है। मैंने अपनी भुजाओं के बल पर पृथ्वी को अनेक बार जीतकर ब्राह्मणों को दे दिया। सहस्त्रबाहु की भुजाओं को काटने वाले इस फरसे के भय से गर्भवती स्त्रियों के गर्भ तक गिर जाते हैं। इसी फरसे से मैं तुम्हारा वध कर सकता हूँ।




प्रश्न 6.

साहस और शक्ति के साथ विनम्रता हो तो बेहतर है। इस कथन पर अपने विचार लिखिए।

उत्तर-

यह पूर्णतया सत्य है कि साहस और शक्ति के साथ विनम्रता का मेल हो तो सोने पर सोहागा होने जैसी स्थिति हो जाती है। अन्यथा विनम्रता के अभाव में व्यक्ति उद्दंड हो जाता है। वह अपनी शक्ति का दुरुपयोग करते हुए दूसरों का अहित करने लगता है। साहस और शक्ति के साथ विनम्रता का मेल श्रीराम में है जो स्वयं को ‘दास’ शब्द से संबोधित करके प्रभावित करते हैं। वे अपनी विनम्रता के कारण परशुराम की क्रोधाग्नि को शीतल जल रूपी वचन के छीटें मारकर शांत कर देते हैं।




प्रश्न 8.

पाठ के आधार पर तुलसी के भाषा सौंदर्य पर दस पंक्तियाँ लिखिए।

उत्तर-

तुलसी की भाषा सरल, सरस, सहज और अत्यंत लोकप्रिय भाषा है। वे रस सिद्ध और अलंकारप्रिय कवि हैं। उन्हें अवधी और ब्रजे दोनों भाषाओं पर समान अधिकार है। रामचरितमानस की अवधी भाषा तो इतनी लोकप्रिय है कि वह जन-जन की कंठहार बनी हुई है। इसमें चौपाई छंदों के प्रयोग से गेयता और संगीतात्मकता बढ़ गई है। इसके अलावा उन्होंने दोहा, सोरठा, छंदों का भी प्रयोग किया है। उन्होंने भाषा को कंठहार बनाने के लिए कोमल शब्दों के प्रयोग पर बल दिया है तथा वर्गों में बदलाव किया है; जैसे

• का छति लाभु जून धनु तोरें ।

• गुरुहि उरिन होतेउँ श्रम थोरे

तुलसी के काव्य में वीर रस एवं हास्य रस की सहज अभिव्यक्ति हुई है; जैसे

बालकु बोलि बधौं नहि तोहीं। केवल मुनिजड़ जानहि मोही।।

इहाँ कुम्हड़बतिया कोउ नाही। जे तरजनी देखि मर जाही।।


अलंकार – तुलसी अलंकार प्रिय कवि हैं। उनके काव्य में अनुप्रास, उपमा, रूपक जैसे अलंकारों की छटा देखते ही बनती है; जैसे

अनुप्रास – बालकु बोलि बधौं नहिं तोही।

उपमा – कोटि कुलिस सम वचन तुम्हारा।

रूपक – भानुवंश राकेश कलंकू। निपट निरंकुश अबुध अशंकू।।

उत्प्रेक्षा – तुम्ह तौ कालु हाँक जनु लावा।।

वक्रोक्ति – अहो मुनीसु महाभट मानी।

यमक – अयमय खाँड़ न ऊखमय अजहु न बूझ, अबूझ

पुनरुक्ति प्रकाश – पुनि-पुनि मोह देखाव कुठारू।

इस तरह तुलसी की भाषा भावों की तरह भाषा की दृष्टि से भी उत्तम है।




प्रश्न 10.

निम्नलिखित पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार पहचानकर लिखिए

(क) बालकु बोलि बधौं नहि तोही।

(ख) कोटि कुलिस सम बचनु तुम्हारा।

(ग) तुम्ह तौ कालु हाँक जनु लावा। ।

बार बार मोहि लागि बोलावा ॥

(घ) लखन उतर आहुति सरिस भृगुबरकोपु कृसानु।

बढ़त देखि जल सम बचन बोले रघुकुलभानु॥

उत्तर-

(क) ‘ब’ वर्ण की आवृत्ति के कारण अनुप्रास अलंकार।

(ख) कोटि-कुलिस – उपमा अलंकार।

कोटि कुलिस सम बचन तुम्हारा। – उपमा अलंकार।

(ग) तुम्ह तौ काल हाँक जनु लावा – उत्प्रेक्षा अलंकार।

बार-बार मोहि लाग बोलावा – पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार।

(घ) लखन उतर आहुति सरिस, जल सम वचन – उपमा अलंकार।

भृगुवर कोप कृसानु – रूपक अलंकार।


रचना और अभिव्यक्ति


प्रश्न 11.

“सामाजिक जीवन में क्रोध की जरूरत बराबर पड़ती है। यदि क्रोध न हो तो मनुष्य दूसरे के द्वारा पहुँचाए जाने वाले बहुत से कष्टों की चिर-निवृत्ति का उपाय ही न कर सके।”

आचार्य रामचंद्र शुक्ल जी का यह कथन इस बात की पुष्टि करता है कि क्रोध हमेशा नकारात्मक भाव लिए नहीं होता बल्कि कभी- कभी सकारात्मक भी होता है। इसके पक्ष य विपक्ष में अपना मत प्रकट कीजिए।

उत्तर-

क्रोध के सकारात्मक और नकारात्मक रूपों पर छात्र स्वयं चर्चा करें।


प्रश्न 12.

संकलित अंश में राम का व्यवहार विनयपूर्ण और संयन्न है, लक्ष्मण लगातार व्यंग्य बाणों का उपयोग करते हैं और परशुराम का व्यवहार क्रोध से भरा हुआ है। आप अपने आपको इस परिस्थिति में रखकर लिखें कि आपका व्यवहार कैसा होता?

उत्तर-

राम, लक्ष्मण और परशुराम जैसी परिस्थितियाँ होने पर मैं राम और लक्ष्मण के मध्य का व्यवहार करूंगा। मैं श्रीराम जैसा नम्र-विनम्र हो नहीं सकता और लक्ष्मण जितनी उग्रता भी न करूंगा। मैं परशुराम को वस्तुस्थिति से अवगत कराकर उनकी बातों का साहस से भरपूर जवाब देंगा परंतु उनका उपहास न करूंगा।


प्रश्न 13.

अपने किसी परिचित या मित्र के स्वभाव की विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर-

छात्र अपने परिचित या मित्र की विशेषताएँ स्वयं लिखें।


प्रश्न 14.

दूसरों की क्षमताओं को कम नहीं समझना चाहिए-इस शीर्षक को ध्यान में रखते हुए एक कहानी लिखिए।

उत्तर-

वन में बरगद का घना-सा पेड़ था। उसकी छाया में मधुमक्खियों ने छत्ता बना रखा था। उस पेड़ पर एक कबूतर भी रहता था। वह अक्सर मधुमक्खियों को नीचा, हीन और तुच्छ प्राणी समझकर सदा उनकी उपेक्षा किया करता था। उसकी बातों से एक मधुमक्खी तो रोनी-सी सूरत बना लेती थी और कबूतर से जान बचाती फिरती। वह मधुमक्खियों को बेकार का प्राणी मानता था। एक दिन एक शिकारी दोपहर में उसी पेड़ के नीचे आराम करने के लिए रुका। पेड़ पर बैठे कबूतर को देखकर उसके मुँह में पानी आ गया। वह धनुषबाण उठाकर कबूतर पर निशाना लगाकर बाण चलाने वाला ही था कि एक मधुमक्खी ने उसकी बाजू पर डंक मार दिया। शिकारी का तीर कबूतर के पास से दूर निकल गया। उसने बाजू पकड़कर बैठे शिकारी को देखकर बाकी का अनुमान लगा लिया। उस मधुमक्खी के छत्ते में लौटते ही उसने सबसे पहले सारी मधुमक्खियों से क्षमा माँगी और भविष्य में किसी की क्षमता को कम न समझने की कसम खाई। अब कबूतर उन मधुमक्खियों का मित्र बन चुका था।


प्रश्न 15.

उन घटनाओं को याद करके लिखिए जब आपने अन्याय का प्रतिकार किया हो।

उत्तर-

एक बार मेरे अध्यापक ने गणित में एक ही सवाल के लिए मुझे तीन अंक तथा किसी अन्य छात्र को पाँच अंक दे दिया। ऐसा उन्होंने तीन प्रश्नों में कर दिया था जिससे मैं कक्षा में तीसरे स्थान पर खिसक रहा था। यह बात मैंने अपने पिता जी को बताई। उन्होंने प्रधानाचार्य से मिलकर कापियों का पुनर्मूल्यांकन कराया और मैं कक्षा में संयुक्त रूप से प्रथम आ गया।


प्रश्न 16.

अवधी भाषा आज किन-किन क्षेत्रों में बोली जाती है?

उत्तर-

अवधी भाषा कानपुर से पूरब चलते ही उन्नाव के कुछ भागों लखनऊ, फैज़ाबाद, बाराबंकी, प्रतापगढ़, सुलतानपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, इलाहाबाद तथा आसपास के क्षेत्रों में बोली जाती है।


अन्य पाठेतर हल प्रश्न


प्रश्न 1.

धनुष टूटने से क्रोधित परशुराम ने राम से क्या कहा?

उत्तर-

धनुष टूटने से क्रोधित परशुराम ने राम से कहा कि सेवक वह है जो सेवा का कार्य करे। शत्रुता का कार्य करके वैर ही मोल लिया जाता है। उन्होंने राम से यह भी कहा कि राम! जिसने भी शिव धनुष तोड़ा है वह सहस्रबाहु के समान मेरा दुश्मन है।


प्रश्न 2.

“न त मारे जैहहिं सब राजा’-परशुराम के मुँह से ऐसा सुनकर लक्ष्मण की क्या प्रतिक्रिया रही?

उत्तर-

सारे राजाओं के मारे जाने की बात सुनकर लक्ष्मण मुसकराने लगे। उन्होंने परशुराम से व्यंग्य के स्वर में कहा कि बचपन में मैंने बहुत-सी धनुहियाँ तोड़ी थी, तब तो आपने ऐसा क्रोध कभी नहीं किया। इस धनुष से आपका इतना मोह क्यों है?


प्रश्न 3.

परशुराम के अनुसार, लक्ष्मण क्या भूल कर रहे थे? उनकी भूल का परशुराम ने क्या कारण बताया?

उत्तर-

परशुराम के अनुसार लक्ष्मण संसार की सभी धनुषों को एक समान समझने की भूल कर रहे थे जबकि शिवजी का यह धनुष सारे संसार में प्रसिद्ध है। अन्य धनुषों की कोई विशेष महत्ता नहीं है। लक्ष्मण की इस भूल का कारण परशुराम यह मानते हैं कि लक्ष्मण काल के वश में होने से ऐसा कह रहे हैं।

अथवा

धनुष टूटने पर श्रीराम द्वारा परशुराम को जो उत्तर दिया गया उसके आधार पर राम की चारित्रिक विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर-

धनुष टूटने पर श्रीराम ने परशुराम का क्रोध शांत करते हुए जो उत्तर दिया, उससे राम की विनम्रता, शिष्टता और उच्च सहनशीलता का पता चलता है। उनका परशुराम से यह कहना कि धनुष तोड़ने वाला आपका कोई दास ही होगा। इस कथन में उनकी विनम्रता की पराकाष्ठा झलकती है।


प्रश्न 4.

धनुष टूटने पर लक्ष्मण किन तर्कों के आधार पर राम को निर्दोष सिद्ध करने का प्रयास कर रहे थे?

उत्तर-

धनुष टूट जाने पर लक्ष्मण इसका जिम्मेदार राम को नहीं मान रहे थे। उनका मानना था कि धनुष बहुत पुराना और कमज़ोर था जो राम के छूते ही टूट गया था। राम ने तो इसे नया समझकर उठाया था। ऐसा पुराना धनुष टूटने से हमारा क्या लाभ। इन तर्को द्वारा वे परशुराम के समक्ष राम को निर्दोष सिद्ध कर रहे थे।


प्रश्न 5.

परशुराम ने अपनी कौन-कौन-सी विशेषताओं द्वारा लक्ष्मण को डराने का प्रयास किया?

उत्तर-

परशुराम ने लक्ष्मण के मन में भय उत्पन्न करने के लिए अपनी निम्नलिखित विशेषताएँ बताईं


लक्ष्मण को सठ कहकर चेताया कि तूने अभी मेरे स्वभाव के बारे में नहीं सुना।


मैं तुझे बालक समझकर नहीं मार रहा हूँ।


तू मुझे मूर्ख मुनि समझने की भूल कर रहा है।


मैं बाल ब्रह्मचारी और क्षत्रियों का नाश करनेवाला हूँ।


मैंने अनेक बार इस पृथ्वी को जीतकर ब्राह्मणों को दे दिया।


प्रश्न 6.

परशुराम को अपने फरसे पर इतना घमंड क्यों था?

अथवा

परशुराम ने अपने फरसे की क्या-क्या विशेषताएँ बताईं ?

उत्तर-

परशुराम को अपने फरसे पर इतना घमंड इसलिए था क्योंकि


इसी फरसे के बल पर उन्होंने सहस्रबाहु को हराया था।


उनका फरसा अत्यंत भयानक और कठोर है।


यह फरसा गर्भ में पल रहे बच्चों का भी वध कर डालता है।


यह फरसा परशुराम का प्रिय हथियार था।


प्रश्न 7.

लक्ष्मण ने क्या-क्या कहकर परशुराम पर व्यंग्य किया?

उत्तर-

लक्ष्मण ने परशुराम से कहा कि अरे! मुनिश्रेष्ठ आप तो महान योद्धा हैं जो बार-बार अपने कुल्हाड़े को दिखाकर फेंक मारकर पहाड़ उड़ा देना चाहते हो। आपके सामने जो भी हैं उनमें से कोई भी कुम्हड़े की बतिया के जैसे कमज़ोर नहीं हैं। जो आपके इशारे मात्र से भयभीत हो जाएँगे।


प्रश्न 8.

लक्ष्मण अपने कुल की किस परंपरा का हवाला देकर युद्ध करने से बच रहे थे?

उत्तर-

लक्ष्मण ने परशुराम से कहा कि मैं आपसे भयभीत नहीं हूं। हमारे कुल की यह परंपरा है कि देवता, ब्राह्मण, ईश्वरभक्त और गाय के साथ वीरता का प्रदर्शन नहीं किया जाता है। इनकी हत्या करने पर पाप का भागीदार बनना पड़ता है और हारने पर अपयश मिलता है। यदि आप मुझे मार भी देते हैं तो भी आपके पैरों में पड़ना होगा।


प्रश्न 9.

लक्ष्मण के वाक्चातुर्य पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए।

उत्तर-

धनुष टूटने से क्रोधित परशुराम जब राम और लक्ष्मण को डराने-धमकाने का प्रयास करते हैं तो लक्ष्मण अपने वाक्चातुर्य का परिचय देते हैं और उनके बड़बोलेपन को हँस-मुसकराकर व्यंग्योक्तियों से हवा में उड़ा देते हैं। वे ऐसे सूक्ति बाण चलाते हैं कि परशुराम का क्रोध भड़क उठता है। वे फिर कोमल शब्दों के सहारे उन्हें गंभीरता से बात करने के लिए विवश हो जाते हैं।


प्रश्न 10.

परशुराम विश्वामित्र से लक्ष्मण की शिकायत किस तरह करते हैं?

उत्तर-

परशुराम लक्ष्मण की शिकायत करते हुए विश्वामित्र से कहते हैं कि


यह बालक बड़ा ही कुबुधि है।


यह कुटिल एवं काल के वशीभूत होकर अपने ही कुल का नाश करने वाला है।


यह सूर्यवंश रूपी चंद्रमा पर कलंक है।


यह पूरी तरह उदंड, निडर और मूर्ख है।


प्रश्न 11.

लक्ष्मण ने परशुराम और उनके सुयश पर किस तरह व्यंग्य किया?

उत्तर-

लक्ष्मण ने परशुराम और उनके सुयश पर व्यंग्य करते हुए कहा कि आपके सुयश का वर्णन आपके अलावा दूसरा कोई नहीं कर सकता है। आपने अपने मुँह से अपनी बड़ाई बार-बार कर चुके हैं। इतने पर भी संतोष न हुआ हो तो फिर से कुछ कह डालिए। इसके बाद भी आप वीरव्रती और क्रोध रहित हैं। अतः आप गाली देते हुए अच्छे नहीं लगते हैं।


प्रश्न 12.

लक्ष्मण और श्रीराम के वचनों में मुख्य अंतर क्या था?

उत्तर-

लक्ष्मण और श्रीराम के वचनों में मुख्य अंतर यह था कि लक्ष्मण के वचनों में उद्दंडता, व्यंग्यात्मकता तथा उग्रता का मेल था जो परशुराम के क्रोध को यज्ञ की आहुति हवन सामग्री के समान भड़का देते थे। इसके विपरीत श्रीराम के वचनों में विनम्रता और विनयशीलता का भाव था जो शीतल जल के समान प्रभावकारी थे जिससे परशुराम की क्रोधाग्नि शांत हो गई।


प्रश्न 13.

‘राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद’ पाठ में निहित संदेश स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-

‘राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद’ नामक पाठ में निहित संदेश यह है कि हमें क्रोध करने से बचना चाहिए। यह हमारे बुधि विवेक का नाश कर देता है। क्रोधी व्यक्ति ऐसे कार्य करता है जिससे वह उपहास का पात्र बन जाता है। हमें सदैव विनम्र, शांत एवं कोमल व्यवहार करना चाहिए। ऐसे व्यवहार से हमारे बिगड़े काम भी बन जाते हैं तथा हमें सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।

Monday, July 27, 2020

पहलवान की ढोलक

https://drive.google.com/file/d/1xniDEu9D4bWi6ZxljTdUshH0cuG3EHDi/view?usp=drivesdk

है अंधेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है

कल्पना के हाथ से कमनीय जो मंदिर बना था
भावना के हाथ ने जिसमें वितानों को तना था।
स्वप्न ने अपने करों से था जिसे रुचि से सँवारा
स्वर्ग के दुष्प्राप्य रंगों से, रसों से जो सना था
ढह गया वह तो जुटाकर ईंट, पत्थर, कंकड़ों को
एक अपनी शांति की कुटिया बनाना कब मना है
है अँधेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है।

बादलों के अश्रु से धोया गया नभ-नील नीलम
का बनाया था गया मधुपात्र मनमोहक, मनोरम
प्रथम ऊषा की किरण की लालिमा-सी लाल मदिरा
थी उसी में चमचमाती नव घनों में चंचला सम
वह अगर टूटा मिलाकर हाथ की दोनों हथेली
एक निर्मल स्रोत से तृष्णा बुझाना कब मना है
है अँधेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है।

क्या घड़ी थी, एक भी चिंता नहीं थी पास आई
कालिमा तो दूर, छाया भी पलक पर थी न छाई
आँख से मस्ती झपकती, बात से मस्ती टपकती
थी हँसी ऐसी जिसे सुन बादलों ने शर्म खाई
वह गई तो ले गई उल्लास के आधार, माना
पर अथिरता पर समय की मुसकराना कब मना है
है अँधेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है।

हाय, वे उन्माद के झोंके कि जिनमें राग जागा
वैभवों से फेर आँखें गान का वरदान माँगा
एक अंतर से ध्वनित हों दूसरे में जो निरंतर
भर दिया अंबर-अवनि को मत्तता के गीत गा-गा
अंत उनका हो गया तो मन बहलने के लिए ही
ले अधूरी पंक्ति कोई गुनगुनाना कब मना है
है अँधेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है।

हाय, वे साथी कि चुंबक लौह-से जो पास आए
पास क्या आए, हृदय के बीच ही गोया समाए
दिन कटे ऐसे कि कोई तार वीणा के मिलाकर
एक मीठा और प्यारा ज़िन्दगी का गीत गाए
वे गए तो सोचकर यह लौटने वाले नहीं वे
खोज मन का मीत कोई लौ लगाना कब मना है
है अँधेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है।

क्या हवाएँ थीं कि उजड़ा प्यार का वह आशियाना
कुछ न आया काम तेरा शोर करना, गुल मचाना
नाश की उन शक्तियों के साथ चलता ज़ोर किसका
किंतु ऐ निर्माण के प्रतिनिधि, तुझे होगा बताना
जो बसे हैं वे उजड़ते हैं प्रकृति के जड़ नियम से
पर किसी उजड़े हुए को फिर बसाना कब मना है
है अँधेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है।

Hai Andheri Raat Par Diya Jalana Kab Mana Hai
kalpanaa ke haath se kamaniiy jo mandir banaa thaa
bhaavanaa ke haath ne jisamen vitaanon ko tanaa thaa.

svapn ne apane karon se thaa jise ruchi se sanvaaraa
svarg ke duSpraapy rangon se, rason se jo sanaa thaa
Dhah gayaa vah to juTaakar iinT, patthar, kankaDon ko
ek apanii shaanti kii kuTiyaa banaanaa kab manaa hai
hai andherii raat par diivaa jalaanaa kab manaa hai.

baadalon ke ashru se dhoyaa gayaa nabh-niil niilam
kaa banaayaa thaa gayaa madhupaatr manamohak, manoram
pratham ooSaa kii kiraN kii laalimaa-sii laal madiraa
thii usii men chamachamaatii nav ghanon men chanchalaa sam
vah agar TooTaa milaakar haath kii donon hathelii
ek nirmal srot se tRiSNaa bujhaanaa kab manaa hai
hai andherii raat par diivaa jalaanaa kab manaa hai.

kyaa ghaDii thii, ek bhii chintaa nahiin thii paas aaii
kaalimaa to door, chhaayaa bhii palak par thii n chhaaii
aankh se mastii jhapakatii, baat se mastii Tapakatii
thii hansii aisii jise sun baadalon ne sharm khaaii
vah gaii to le gaii ullaas ke aadhaar, maanaa
par athirataa par samay kii musakaraanaa kab manaa hai
hai andherii raat par diivaa jalaanaa kab manaa hai.

haay, ve unmaad ke jhonke ki jinamen raag jaagaa
vaibhavon se fer aankhen gaan kaa varadaan maangaa
ek antar se dhvanit hon doosare men jo nirantar
bhar diyaa anbar-avani ko mattataa ke giit gaa-gaa
ant unakaa ho gayaa to man bahalane ke lie hii
le adhoorii pankti koii gunagunaanaa kab manaa hai
hai andherii raat par diivaa jalaanaa kab manaa hai.

haay, ve saathii ki chunbak lauh-se jo paas aae
paas kyaa aae, hRiday ke biich hii goyaa samaae
din kaTe aise ki koii taar viiNaa ke milaakar
ek miiThaa aur pyaaraa jindagii kaa giit gaae
ve gae to sochakar yah lauTane vaale nahiin ve
khoj man kaa miit koii lau lagaanaa kab manaa hai
hai andherii raat par diivaa jalaanaa kab manaa hai.

kyaa havaaen thiin ki ujaDaa pyaar kaa vah aashiyaanaa
kuchh n aayaa kaam teraa shor karanaa, gul machaanaa
naash kii un shaktiyon ke saath chalataa jor kisakaa
kintu ai nirmaaN ke pratinidhi, tujhe hogaa bataanaa
jo base hain ve ujaDte hain prakRiti ke jaD niyam se
par kisii ujaDe hue ko fir basaanaa kab manaa hai
hai andherii raat par diivaa jalaanaa kab Mana hai.

H Bachchan

Wednesday, May 6, 2020

संज्ञा, सर्वनाम और उनके प्रकार कक्षा 6

संज्ञा की परिभाषा- जिस शब्द से किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु अथवा भाव इत्यादि का बोध होता है, उसे संज्ञा कहते हैं

संज्ञा के तीन भेद हैं:-
1.व्यक्तिवाचक संज्ञा
2.जातिवाचक संज्ञा
 3.भाववाचक संज्ञा

1. व्यक्तिवाचक संज्ञा :- जिन संज्ञा शब्दों से किसी विशेष स्थान, वस्तु अथवा व्यक्ति का बोध होता है, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे राम, मोहन, महात्मा गांधी, नेपाल, भारत, हिमालय, पृथ्वी, जनवरी, ताजमहल आदि।

2.जातिवाचक संज्ञा :- जिन संज्ञा शब्दों से किसी प्राणी वस्तु अथवा पदार्थ की पूरी जाति का बोध होता हो, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे - विद्यार्थी, देश, पर्वत, नदी महीना, पशु, स्त्री, अध्यापक, कर्मचारी, देवता, मित्र, ईश्वर आदि।

भाववाचक संज्ञा :-  जिन संज्ञा शब्दों से भाव, दशा, स्थिति, गुण अथवा विशेषता आदि का बोध होता हो, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे खुशी, उदासी, ईमानदारी, सच्चाई, सुख, दुःख, जीत, आनंद, मिठास आदि।

संज्ञा के दो अन्य भेद भी हैं-
1. द्रव्यवाचक संज्ञा :- जिन संज्ञा शब्दों से किसी द्रव्य पदार्थ अथवा धातु का बोध होता है, उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे - मिट्टी, सोना, चांदी, दूध, पानी गेहूं, घी, आदि।

समुदाय वाचक या समूहवाचक संज्ञा :- जिन संज्ञा शब्दों से व्यक्ति वस्तुओं प्राणियों या पदार्थों के समूह या समुदाय का बोध होता है, उसे समूहवाचक अथवा समुदाय वाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- जनता, जुलूस, भीड़, झुंड,  ढेर, कक्षा आदि।

भाववाचक संज्ञाएँ  चार प्रकार के शब्दों से बनती हैं-
1. जातिवाचक संज्ञा से
2.विशेषण से
3. सर्वनाम से
4.क्रिया से

जातिवाचक संज्ञा से भाववाचक संज्ञा बनाने के उदाहरण -
बालक - बालकपन
लड़का - लड़कपन
मानव - मानवता
स्त्री - स्त्रीत्व
पुरुष -पुरुषत्व आदि।

विशेषण से भाववाचक संज्ञा बनाने के उदाहरण -
वीर - वीरता
सुंदर- सुंदरता
लाल - लाली
आलसी - आलस्य
 मीठा - मिठास
कड़वा - कड़वाहट

सर्वनाम से भाववाचक संज्ञा बनाने के उदाहरण :-
अपना - अपनापन
पराया -परायापन
आप - आपा
निज - निजत्व
 स्व - स्वत्व


क्रिया से भाववाचक संज्ञा बनाने के उदाहरण-
पालना - पालन
धोना - धुलाई
सजना - सजावट
मारना - मार
उड़ना - उड़ान
बनाना - बनावट
लिखना - लिखावट


सर्वनाम
- संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं। यथा---- मैं, हम, तुम, तू, वह, यह आदि सर्वनाम है।
सर्वनाम के एकवचन तथा बहुवचन रुप होते हैं-
एकवचन = मैं, तुम, वह, यह आदि।
बहुवचन = हम, आप, वे, ये, इन्हें, उन्हें आदि।

सर्वनाम के भेद - सर्वनाम के 6 भेद होते हैं-
1. पुरुषवाचक सर्वनाम
2. निश्चयवाचक सर्वनाम
3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
4. सम्बन्धवाचक सर्वनाम
5. प्रश्नवाचक सर्वनाम
6. निजवाचक सर्वनाम

1. पुरुषवाचक सर्वनाम- जिस सर्वनाम से कहने वाले, सुनने वाले  तथा जिसके बारे में बात की जा रही है, उसका ज्ञान होता हो, उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे - मैं, तुम, वह, वे आदि।
पुरुषवाचक सर्वनाम तीन प्रकार के होते हैं-

I उत्तम पुरुष सर्वनाम-  बोलने वाला अपने लिए जिस सर्वनाम का प्रयोग करता है, उसे उत्तम पुरुष सर्वनाम कहते हैं जैसे मैं, हम, मेरा, हमारा आदि।

 ii  मध्यम पुरुष सर्वनाम - बोलने वाले के द्वारा सुनने वाले के लिए जिस सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है कोमा उसे मध्यम पुरुष सर्वनाम कहते हैं। जैसे तू , तुम, आप आदि।

 iii  प्रथम पुरुष सर्वनाम - इसे अन्य पुरुष सर्वनाम भी कहते हैं। बोलने वाला सुनने वाले के अलावा किसी अन्य के लिए जिस सर्वनाम का प्रयोग करता है कोमा उसे प्रथम पुरुष सर्वनाम या अन्य पुरुष सर्वनाम कहते हैं। जैसे - वह, वे, यह, ये आदि।

2. निश्चयवाचक सर्वनाम - जो सर्वनाम किसी निश्चित वस्तु कोमा व्यक्ति अथवा स्थान की ओर संकेत करने के लिए प्रयोग में लाए जाते हैं, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे -मेरी, तुम्हारी, इसने, उसने आदि।

3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम - जिस नाम से किसी निश्चित संज्ञा का बोध नहीं होता हो, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे - कोई, किसी, कुछ आदि।

4. सम्बन्धवाचक सर्वनाम - जो सर्वनाम शब्द वाक्य में प्रयोग किए गए दूसरे सर्वनाम या संज्ञा शब्द से संबंध बताने के लिए प्रयोग किए जाते हैं, वे संबंधवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे जो,  जैसा,  वैसा, उसका,जिसका आदि।
जो करेगा, वो भरेगा।
जैसी करनी, वैसी भरनी।

5. प्रश्नवाचक सर्वनाम - जो सर्वनाम प्रश्न पूछने के लिए प्रयोग में लाए जाते हैं, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे कौन, कहां, क्या आदि।

6. निजवाचक सर्वनाम - जो सर्वनाम शब्द कर्ता के द्वारा अपने स्वयं के लिए प्रयोग में लिए जाते हैं, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे अपना, अपनी, अपने-आप, आप, खुद, स्वयं आदि।

Tuesday, May 5, 2020

पत्रकारिता पर वर्कशीट


पत्रकारिता के विविध आयाम
प्र.1 - ‘पत्रकारिता’ क्या है?

उ.- सूचनाओं को संकलित और संपादित करके आम पाठकों तक पहुँचाने का कार्य ही
पत्रकारिता है।

प्र.2- किसी घटना के ‘समाचार’ बनने के लिए उसमें कौन-कौन से तत्त्व आवश्यक हैं ?

उ.- नवीनता, जनरुचि, निकटता, प्रभाव, टकराव या संघर्ष, महत्त्वपूर्ण लोग उपयोगी जानकारी,अनोखापन, पाठकवर्ग व नीतिगत ढाँचा आदि बातें निश्चित करती हैं कि कोई घटना समाचार है  या नहीं।

प्र.3- समाचारों के संपादन में किन प्रमुख सिद्धान्तों का पालन जरूरी है ?

उ.- तथ्यपरकता, वस्तुपरकता, निष्पक्षता, संतुलन व स्रोत की जानकारी जैसे सिद्धान्तों का पालन संपादन में जरूरी है।

प्र.4- पत्रकारिता के प्रमुख प्रकारों के नाम बताइए।

उ.- खोजपरक, वॉचडॉग, एडवोकेसी आदि।

प्र.5- ‘डैडलाइन’ क्या है ?

उ.- किसी समाचार माध्यम में समाचार को प्रकाशित/प्रसारित होने के लिए प्राप्त होने की
आखिरी समय-सीमा डैडलाइन कहलाती है।आमतौर पर डैडलाइन के बाद प्राप्त समाचार के प्रकाशित/प्रसारित होने की संभावना कम ही होती है।

प्र.6- पत्रकारिता के विविध आयाम कौन-कौन से हैं ?

उ.- समाचारों के अतिरिक्त समाचार पत्रों में अन्य विविध सामग्री भी प्रकाशित होती है। वे ही उसके विविध आयाम हैं। जैसे संपादकीय पृष्ठ (संपादकीय अग्रलेख पाठकों के पत्र आदि),फोटो पत्रकारिता, कार्टून कोना रेखांकन व कार्टोग्राफ आदि।

प्र.7-पेज-थ्री पत्रकारिता से क्या आशय है ?

उ.- फैशन, अमीरों की पार्टियाँ व जाने माने लोगों (सेलीब्रिटीज़) के निजी-जीवन से संबंधित सामग्री का प्रकाशन पेज-थ्री पत्रकारिता है।

प्र.8- पीत-पत्रकारिता क्या है ?

उ.- पाठकों को लुभाने के लिए झूठी, अफ़वाहों व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोपों, प्रेम-संबंधों,भंडाफोड़ और फिल्मी गपशप जैसी सामग्री के प्रकाशन को पीत-पत्रकारिता कहते हैं।

जनसंचार एवं पत्रकारिता  से -    एक अंक के 4 प्रश्न पूछे जाएँगे तथा उत्तर संक्षेप में दिए जाएँगे- 

उत्तम अंक प्राप्त करने के लिए ध्यान देने योग्य बातें-

1. अभिव्यक्ति और माध्यम से संबंधित प्रश्न विशेष रूप से तथ्यपरक होते हैं अत: उत्तर लिखते समय सही तथ्यों को ध्यान में रखें।

2. उत्तर बिंदुवार लिखें, मुख्य बिंदु को सबसे पहले लिख दें ।

3. शुद्ध वर्तनी का ध्यान रखें ।

4. लेख साफ़-सुथरा एवम पठनीय हो ।

5. उत्तर में अनावश्यक बातें न लिखें ।


जनसंचार माध्यम

1. संचार किसे कहते हैं?
उत्तर :- ‘संचार’ शब्द चर् धातु के साथ सम् उपसर्ग जोड़ने से बना है- इसका अर्थ है चलना या एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचना |संचार संदेशों का आदान-प्रदान है | सूचनाओं, विचारों और 

भावनाओं का लिखित, मौखिक या दृश्य-श्रव्य माध्यमों के जरिये सफ़लता पूर्वक आदान-प्रदान करना या एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाना संचार है।

2. “संचार अनुभवों की साझेदारी है”- किसने कहा है?

उत्तर :--प्रसिद्ध संचार शास्त्री विल्बर श्रेम ने |

3. संचार माध्यम से आप क्या समझते हैं?

उत्तर :-संचार-प्रक्रिया को संपन्न करने में सहयोगी तरीके तथा उपकरण संचार के माध्यम कहलाते हैं।

4. संचार के मूल तत्त्व लिखिए |

उत्तर :-
· संचारक या स्रोत

· एन्कोडिंग (कूटीकरण )

· संदेश ( जिसे संचारक प्राप्तकर्ता तक पहुँचाना चाहता है)

· माध्यम (संदेश को प्राप्तकर्ता तक पहुँचाने वाला माध्यम होता है जैसे- ध्वनि-तरंगें, वायु-तरंगें, टेलीफोन, समाचारपत्र, रेडियो, टी वी आदि)

· प्राप्तकर्त्ता (डीकोडिंग कर संदेश को प्राप्त करने वाला)

· फीडबैक (संचार प्रक्रिया में प्राप्तकर्त्ता की प्रतिक्रिया)

· शोर (संचार प्रक्रिया में आने वाली बाधा)


5. संचार के प्रमुख प्रकारों का उल्लेख कीजिए?

· सांकेतिक संचार

· मौखिक संचार

· अमौखिक संचार

· अंत:वैयक्तिक संचार

· अंतरवैयक्तिक संचार

· समूह संचार

· जनसंचार


6. जनसंचार से आप क्या समझते हैं?

उत्तर :-प्रत्यक्ष संवाद के बजाय किसी तकनीकी या यांत्रिक माध्यम के द्वारा समाज के एक विशाल वर्ग से संवाद कायम करना जनसंचार कहलाता है।

7. जनसंचार के प्रमुख माध्यमों का उल्लेख कीजिए |

उत्तर :-अखबार, रेडियो, टीवी, इंटरनेट, सिनेमा आदि.

8. जनसंचार की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए |

उत्तर :- · इसमें फ़ीडबैक तुरंत प्राप्त नहीं होता।

· इसके संदेशों की प्रकृति सार्वजनिक होती है।

· संचारक और प्राप्तकर्त्ता के बीच कोई सीधा संबंध नहीं होता।

· जनसंचार के लिए एक औपचारिक संगठन की आवश्यकता होती है।

· इसमें ढेर सारे द्वारपाल काम करते हैं।

9. जनसंचार के प्रमुख कार्य कौन-कौनसे हैं?

उत्तर :-· सूचना देना

· शिक्षित करना

· मनोरंजन करना

  निगरानी करना

· एजेंडा तय करना

· विचार-विमर्श के लिए मंच उपलब्ध कराना

10. लाइव से क्या अभिप्राय है?

किसी घटना का घटना-स्थल से सीधा प्रसारण लाइव कहलाता है |

11. भारत का पहला समाचार वाचक किसे माना जाता है?
उत्तर :- देवर्षि नारद

12. जन संचार का सबसे पहला महत्त्वपूर्ण तथा सर्वाधिक विस्तृत माध्यम कौन सा था?

उत्तर :- समाचार-पत्र और पत्रिका

13. प्रिंट मीडिया के प्रमुख तीन पहलू कौन-कौन से हैं?

उत्तर :-      · समाचारों को संकलित करना


                · संपादन करना


              · मुद्रण तथा प्रसारण

14. समाचारों को संकलित करने का कार्य कौन करता है?

उत्तर :-            संवाददाता

15. भारत में पत्रकारिता की शुरुआत कब और किससे हुई?

उत्तर :-    भारत में पत्रकारिता की शुरुआत सन १७८० में जेम्स आगस्ट हिकी के बंगाल गजट से हुई जो कलकत्ता से निकला था |

16. हिंदी का पहला साप्ताहिक पत्र किसे माना जाता है?

उत्तर :- हिंदी का पहला साप्ताहिक पत्र ‘उदंत मार्तंड’ को माना जाता है जो कलकत्ता से पंडित जुगल

 किशोर शुक्ल के संपादन में निकला था |

17. आजादी से पूर्व कौन-कौन प्रमुख पत्रकार हुए?

उत्तर :-महात्मा गांधी , लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, मदन मोहन मालवीय, गणेश शंकर विद्यार्थीमाखनलाल चतुर्वेदी, महावीर प्रसाद द्विवेदी , प्रताप नारायण मिश्र, बाल मुकुंद गुप्त आदि हुए |


18. आजादी से पूर्व के प्रमुख समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं के नाम लिखिए |

उत्तर :- केसरी, हिन्दुस्तान, सरस्वती, हंस, कर्मवीर, आज, प्रताप, प्रदीप, विशाल भारत आदि |


19. आजादी के बाद की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं तथा पत्रकारों के नाम लिखए |

उत्तर :-  प्रमुख पत्र ---- नव भारत टाइम्स, जनसत्ता, नई दुनिया, हिन्दुस्तान, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण आदि |

प्रमुख पत्रिकाएँ – धर्मयुग, साप्ताहिक हिन्दुस्तान, दिनमान , रविवार , इंडिया टुडे, आउट लुक आदि |

प्रमुख पत्रकार- अज्ञेय, रघुवीर सहाय, धर्मवीर भारती, मनोहरश्याम जोशी, राजेन्द्र माथुर, प्रभाष जोशी आदि ।